Select Date:

'सोनाक्षी की ट्रोलिंग में BJP IT सेल का हाथ', शत्रुघ्न सिन्हा का दावा- ये हमले ऑर्गेनिक नहीं, पैसे देकर कराए

Updated on 18-08-2026 06:15 PM
दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बेटी सोनाक्षी सिन्हा की राजनीति में एंट्री को लेकर बात की और साथ ही BJP-IT सेल पर उनकी बेटी को ट्रोल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले ऑर्गेनिक नहीं होते क्योंकि जिन लोगों से ये हमले करवाए जाते हैं, उन्हें समझ ही नहीं होती कि वो क्या बोल रहे हैं या कर रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर जब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों का आंदोलन चल रहा था, तो सोनाक्षी उस समय खूब मुखर रही थीं और बेधड़क होकर छात्रों का समर्थन किया था। इस कारण सोनाक्षी कुछ कुछ लोगों के निशाने पर भी आ गई थीं। कुछ न जहां सोनाक्षी के दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शन को सपोर्ट करने पर सवाल उठाए, तो कुछ ने झारखंड में चल रहे प्रोटेस्ट पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल दागे।

'एबीपी न्यूज' को दिए इंटरव्यू में जब शत्रुघ्न सिन्हा से इसी बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया और बताया कि उनकी बेटी ने कुछ दिन पहले भी झारखंड के छात्रों का पुरजोर समर्थन किया था। सोनाक्षी की मज़बूत राजनीतिक राय को देखते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी बेटी कभी-कभी उनकी अपनी राय से भी ज्यादा मजबूत और बेबाक हो सकती हैं।

BJP IT सेल ने सोनाक्षी के खिलाफ ट्रोलिंग करवाई

वहीं, उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की ट्रोलिंग को लेकर कहा कि इसके लिए BJP-IT सेल जिम्मेदार है। उन्होंने ट्रोल्स को पैसे देकर उनकी बेटी की ट्रोलिंग करवाई। शत्रुघ्न सिन्हा बोले, 'कई लोग जो हैं, ट्रोल करने वाले, खिलाफत करते हैं, जो हंगामा करने की कोशिश करते हैं, वो पेड ट्रोल्स होते हैं। हमारी भारतीय जनता पार्टी का जो आईटी सेल है, वो सोनाक्षी के खिलाफ ट्रोलिंग करवाते हैं। वो ऑर्गेनिक ट्रोलिंग नहीं है, जो खुद से होती है। ये तो कराई जाती है। पेड ट्रोल्स हैं। बेचारे आते हैं। उनको पता भी नहीं है कि क्या बोलना है। लेकिन सोनाक्षी ने ये अच्छा कह दिया कि मैं तो देखती ही नहीं हूं बहुत जान है।'

क्या पॉलिटिक्स में आएंगी सोनाक्षी? शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया

जब पूछा गया कि सोनाक्षी जितनी पॉलिटिकल लगती हैं, उस हिसाब से आपको लगता है कि भविष्य में वह पॉलिटिक्स में आएंगी, तो शत्रुघ्न सिन्हा बोले, ' मैं कह नहीं सकता, पहले तो मैं पूछता भी था। मैं यही कह सकता हू कि वो बेहद काबिल पिता की बेहद काबिल बेटी है।'
बता दें कि CJP प्रोटेस्ट के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने सिर्फ उनका और छात्रों का समर्थन किया था, बल्कि जब सोनम वांगचुक को जबरदस्ती वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया, तो उस घटना की भी एक्ट्रेस ने निंदा की थी। साथ ही जब वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे थे, तो सोनाक्षी ने एक वीडियो जारी कर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए थे, और लोगों से अपील की थी कि वो उनके सपोर्ट में खड़े हों। सोनाक्षी ने वीडियो में कहा था, 'वांगचुक सर, हम आपको खोना नहीं चाहते। बहुत सारे लोग चुप हैं। तो मुझसे तो नहीं रहा गया, अब जो होना है होगा, नो प्रॉब्लम लेकिन मैं चुप नहीं बैठ सकती।'यह कब तक चलेगा? क्या इस आदमी की जान चले जाने के बाद आप उठकर खड़े होंगे? और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.