MP में भाजपा का संगठन विस्तार; प्रदेश महिला मोर्चा की 21 जिला अध्यक्ष नियुक्त
Updated on
10-06-2026 02:18 PM
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने मंगलवार को प्रदेश के 21 जिलों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।जारी सूची के अनुसार डॉ. करुणा सक्सेना (ग्वालियर), नेहा कुलश्रेष्ठ (श्योपुर), रजनी ओझा (गुना), शैलजा लवांगीकर (शिवपुरी), लखन सुरेंद्र यादव (अशोकनगर), मीना राहंगडाले (बालाघाट), ललिता वर्मा (छिंदवाड़ा), सपना सरावगी (कटनी), आत्मिका सिंह (जबलपुर महानगर), नीलम चतुर्वेदी (शहडोल), पार्वती ठाकुर (अनूपपुर), नम्रता यादव (उमरिया), जगदंबा सोनी (सीधी), सावित्री बत्रा (बुरहानपुर), शिखा अग्रवाल (बड़वानी), शीला पटेल (खरगोन), मेघा दुबे (सागर), वर्षा रैकवार (दमोह), साक्षी सकलेचा (आगर), मनोरमा सोलंकी (देवास) और प्रियंका गोस्वामी (मंदसौर) को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस
पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी और बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी। आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की भूमिका को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…