Select Date:

'बिग बॉस 18' फेम अविनाश मिश्रा ने किया गृह-प्रवेश, कहा- 10 साल लगे, भाई-भाभी को बताया परिवार की रीढ़

Updated on 15-05-2026 01:43 PM
'बिग बॉस 18' फेम अविनाश मिश्रा ने मुंबई में अपना आशियाना खरीद लिया है। उन्हें अपने इस सपने को पूरा करने में 10 साल लगे। सोशल मीडिया पर उन्होंने गृह प्रवेश और सत्यनारायण पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अविनाश अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं।

अविनाश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर गृह प्रवेश पूजा की जो झलकियां दिखाई हैं उनमें माता-पिता के अलावा उनके भैया-भाभी भी नजर आ रहे हैं। पूजा-पाठ वाले इन फोटोज को शेयर करते हुए अविनाश ने कैप्शन में लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट शेयर किया है।

अविनाश मिश्रा ने कहा- 10 साल लगे और अब मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने कर दिखाया

उन्होंने अपने गृह-प्रवेश की कुल 12 तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अविनाश ने लिखा है, 'ॐ नमः शिवाय । आखिरकार, मुंबई में अपना घर! 10 साल लगे और अब मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने कर दिखाया। 10 साल की कड़ी मेहनत, धैर्य और विश्वास।'

'जब नया-नया मुंबई आया था, तब सिर्फ सवाल ही सवाल था कि कैसे होगा?'

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा है, 'जब नया-नया मुंबई आया था, तब सिर्फ सवाल ही सवाल था कि कैसे होगा? क्या होगा? कब होगा? क्या मैं शहर में सर्वाइव कर पाऊंगा? पर भगवान हम सबकी लाइफ की स्क्रिप्ट, परफेक्ट टाइमिंग और परफेक्ट क्लाइमैक्स के साथ लिखते हैं तो बस अपना काम ईमानदारी से करते रहो, बाकी सब वो देख लेंगे।'

'ये सब मैं अपने मम्मी-पापा के प्यार और सपोर्ट की वजह से कर पाया'

उन्होंने आगे लिखा, 'ये सब मैं अपने मम्मी-पापा के प्यार और सपोर्ट की वजह से कर पाया हूं। शब्दों से परे आभारी हूं। हमेशा हमारे परिवार की रीढ़ बने रहने के लिए मेरे भाई को धन्यवाद और भाभी, हमारे जीवन में इतनी खुशी और ख़ुशी लाने के लिए। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद।'

शिल्पा शिरोडकर ने कहा, यह तो आपके कई सपनों के सच होने की बस शुरुआत है

अविनाश के इस पोस्ट पर उनके फैन्स और इंडस्ट्री के दोस्तों ने खूब प्यार दिया है। शिल्पा शिरोडकर ने कहा, 'अविनाश, आपको बहुत-बहुत बधाई , आपकी इस उपलब्धि पर हमें बहुत खुशी और गर्व है। यह तो आपके कई सपनों के सच होने की बस शुरुआत है। आपके परिवार को ढेर सारा प्यार।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'आज खुशी एक साधारण वाक्य- मुंबई में अपना घर जैसी लगती है, लेकिन इसके पीछे बहुत सारे बलिदान और कड़ी मेहनत है, शाबाश अविनाश! वर्कफ्रंट की बात करें तो अविनाश बहुत जल्द रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन में नजर आनेवाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.