Select Date:

भोपाल का हलालपुर क्षेत्र बारूद के ढेर पर, पटाखों की दुकानों से डर रहे लोग, कागजों तक सीमित शिफ्टिंग प्रोसेस

Updated on 19-06-2026 11:12 AM

भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। हाल ही में सोनी पटाखा सेंटर में लगी भीषण आग की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों, प्रशासनिक निगरानी और विस्फोटक सामग्री के भंडारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बावजूद पटाखा बाजार का संचालन पहले की तरह जारी है और हजारों लोगों की सुरक्षा खतरे में बनी हुई है।

आवासीय कॉलोनियों के लिए खतरा दुकानें

  • जानकारी के अनुसार हलालपुर स्थित पटाखा बाजार में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का भंडारण और विक्रय किया जाता है। समय के साथ आसपास आवासीय कॉलोनियों का विस्तार होने से यह क्षेत्र अब घनी आबादी वाले इलाके में तब्दील हो चुका है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना का असर सिर्फ व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास रहने वाले हजारों परिवार इसकी चपेट में आ सकते हैं।
  • पटाखा बाजार को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का मुद्दा कई वर्षों से उठता रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार किए गए और वैकल्पिक स्थानों पर विचार किया गया, लेकिन कानूनी अड़चनों, भूमि आवंटन से जुड़े विवादों और विभागीय प्रक्रियाओं के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका। नतीजतन बाजार पुराने स्थान पर संचालित हो रहा है।

    भीषण आग ने खोल दी थी सुरक्षा व्यवस्था की पोल

    • सोनी पटाखा सेंटर में लगी भीषण आग ने यह साबित कर दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर की चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा और एक बार फिर बाजार को शिफ्ट करने की मांग तेज हो गई है। हालांकि घटना के बाद प्रशासन ने जांच और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की बात कही है, लेकिन स्थायी समाधान अब भी दूर दिखाई दे रहा है।

  • अन्य कारोबारियों का कहना है कि विस्फोटक सामग्री के भंडारण और बिक्री के लिए आबादी से दूर पृथक क्षेत्र निर्धारित होना चाहिए। उनका मानना है कि शहरी विस्तार के बीच ऐसे कारोबार को जारी रखना जोखिमपूर्ण है और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
  • दूसरी जगह शिफ्ट करेंगे दुकानें व गोदाम

    पटाखा दुकान व गोदाम को हलालपुर से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है, जिसको लेकर तैयारी की जा रही है। इससे पहले कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। रिपोर्ट में अनियमितताएं मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुमित पांडे, अपर कलेक्टर


  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
     08 September 2026
    भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
     08 September 2026
    भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
     08 September 2026
    भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
     08 September 2026
    भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
     08 September 2026
    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
     08 September 2026
    भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
     08 September 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
     08 September 2026
    भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
    Advt.