Select Date:

भोपाल डबल मर्डर केस: ऐशबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी, संपत्ति के लालच में सगे भाइयों ने ही ली थी जान

Updated on 15-07-2026 01:29 PM

भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान कजलीखेड़ा निवासी श्रीकांत और शशिकांत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों ने संपत्ति विवाद के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, 24 जून की रात आरोपितों ने हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारीक और शकुंतला फिलेमोन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। घटना का खुलासा 26 जून की रात तब हुआ, जब बंद मकान से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों के शव बरामद हुए।

पुलिस ने कई टीमों का गठन किया था

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों से मिली जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या की पूरी साजिश और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की तलाश के लिए एक नाले में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को उम्मीद है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी से जांच को और मजबूती मिलेगी। मामले में आगे की पूछताछ और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.