Select Date:

सुशासन शिविर झापरा में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Updated on 27-05-2026 12:40 PM

सुकमा। जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यशैली का प्रभावशाली स्वरूप देखने को मिला। मंगलवार को कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर शिविर स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को किसान किताब, बी1-खसरा, श्रम कार्ड, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया। वहीं पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपकर उनके सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम ने शिविर को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ दिया। कलेक्टर अमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गाँव-गाँव पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति भरोसा और सहभागिता लगातार मजबूत हो रही है। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सुकमा रीना पेद्दी, जिला पंचायत सदस्य माड़े बारसे तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.