Select Date:

नासिक IT कंपनी विवाद पर आज बजरंग दल का प्रदर्शन:महिला कर्मचारियों के शोषण

Updated on 17-04-2026 11:37 AM
भोपाल, महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में महिला कर्मचारियों के कथित यौन शोषण और धार्मिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भोपाल में विरोध तेज हो गया है। बजरंग दल ने शुक्रवार को एमपी नगर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं।

9 युवतियों और एक युवक ने दर्ज कराई शिकायत

नासिक में कंपनी के 9 महिला कर्मचारियों और एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें टीम लीडर्स और एचआर मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही धार्मिक गतिविधियों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था।

सात आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी गठित

मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

भोपाल में प्रदर्शन का ऐलान

इस मुद्दे को लेकर बजरंग दल ने भोपाल के एमपी नगर में प्रदर्शन की घोषणा की है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।

प्रदर्शन को देखते हुए भोपाल पुलिस अलर्ट पर है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और निगरानी रखी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.