Select Date:

भोपाल-इटारसी समेत कई स्टेशनों का बदलेगा चेहरा, कैटरिंग और पे-एंड-यूज टॉयलेट के लिए टेंडर जारी

Updated on 18-04-2026 06:04 PM

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं खराब खानपान और गंदे टायलेट को देखते हुए अब बड़ा कदम उठाया है। स्टेशनों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों को साफ-सुथरा व गुणवत्ता वाला माहौल देने के लिए कैटरिंग (खानपान) और पे-एंड-यूज टायलेट के संचालन के लिए टेंडर जारी किया है। जिससे सफर अब पहले से ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनने की उम्मीद है।

इन स्टेशनों पर होगा काम

कैटरिंग के लिए भोपाल, इटारसी, बीना/बीओआर, नर्मदापुरम/नरसिंहपुर, होशंगाबाद सेक्शन और गुना जैसे स्टेशनों को शामिल किया गया है, जहां ये ठेके 5 साल की अवधि के लिए होंगे। वहीं पे-एंड-यूज टॉयलेट के ठेके भोपाल और गुना स्टेशनों पर 3 साल के लिए दिए जाएंगे।

ये मिलेगा यात्रियों को फायदा

इस व्यवस्था से यात्रियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। स्टेशनों पर खाने-पीने की गुणवत्ता में सुधार होगा और साफ-सफाई का स्तर बेहतर बनेगा। साथ ही, टायलेट सुविधाएं पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और स्वच्छ होंगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

=

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.