Select Date:

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय का जताया आभार

Updated on 18-04-2026 06:12 PM

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत जिले के 55 सड़क व 12 वृहद पुल निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके लिए कुल 166 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। 

इसके लिए सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में 55 सड़क व 12 वृहद पुल का निर्माण होने से दूरस्थ अंचलों में विकास की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि बारहमासी पक्की सड़कें व पुल बनने से गाँवों में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और आपातकालीन सेवाएँ सुलभ होंगी। सड़कों के जाल से किसानों को अपनी उपज कृषि मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और जनजातीय अंचलों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस चरण में विशेष रूप से आदिवासी, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों की असंबद्ध बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.