Select Date:

ट्रेन में ऑनलाइन खाना मंगाने वाले सावधान! IRCTC का 15 बड़ी वेबसाइटों पर एक्शन

Updated on 12-06-2026 12:15 PM
भोपाल। ट्रेन यात्रा के दौरान ऑनलाइन भोजन मंगाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में बिना अनुमति संचालित हो रही ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को असुरक्षित भोजन, साइबर धोखाधड़ी और डेटा चोरी जैसे खतरों से बचाना है।

नियमों का पालन नहीं

आईआरसीटीसी के अनुसार, कई अनधिकृत प्लेटफॉर्म ऐसे होटलों और रेस्टोरेंट्स से भोजन उपलब्ध कराते हैं, जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के नियमों का पालन नहीं करते। इससे यात्रियों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ सकता है। वहीं, इन प्लेटफॉर्मों पर पीएनआर नंबर, मोबाइल नंबर और भुगतान संबंधी जानकारी साझा करने से साइबर ठगी और डेटा चोरी का जोखिम भी बना रहता है।

कानूनी कार्रवाई शुरू की है

आईआरसीटीसी ने railrestro.com, railmitra.com, travelkhana.com सहित 15 अनधिकृत वेबसाइटों और पोर्टलों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 में कानूनी नोटिस और आपराधिक शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं।

इस बात का रखें ध्यान

भोपाल रेलवे स्टेशन सहित पश्चिम मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक ई-कैटरिंग वेबसाइट, ‘फूड ऑन ट्रैक’ मोबाइल ऐप, 1323 हेल्पलाइन या अधिकृत साझेदारों के माध्यम से ही भोजन बुक करें। वर्तमान में यह सेवा 400 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है और प्रतिदिन लाखों भोजन ऑर्डर किए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
भोपाल, देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एमपी एटीएस ने मध्य प्रदेश के धार से एक और संदिग्ध हाजी अजहर को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने सबसे पहले भोपाल से मोहम्मद…
 16 June 2026
भोपाल, एमपी में शिक्षक बनने का सपना लिए प्रदेश में शिक्षक भर्ती की दोनों परीक्षाओं को पास करने वाली सरिता कहती है कि हमसे सीएम के 1500 रुपये हर महीने नहीं…
 16 June 2026
भोपाल, अवैध कालोनी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाने वाले कलेक्टरों के अधिकारों पर शासन ने कैंची चलाई है। कलेक्टरों से कहा गया है कि अवैध कालोनी में…
 16 June 2026
भोपाल, जून महीने की बारिश में मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 35 जिले पिछड़ गए हैं। यहां आंकड़ा माइनस में है। 1 जून से अब तक ओवरऑल 29 प्रतिशत पानी…
 16 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना…
 16 June 2026
भोपाल। प्रदेश में मंगलवार से तबादलों पर फिर से प्रतिबंध लग जाएगा। सोमवार को अंतिम दिन जल संसाधन, नर्मदा घाटी, लोक निर्माण, खनिज, वाणिज्यिक कर, वित्त सहित अन्य विभागों ने…
 16 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में किसान खरीफ फसलों की बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण खाद की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर बोवनी पर न पड़े…
 16 June 2026
भोपाल। अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश ने एक फैसला किया। अब से बिल्डर को प्रापर्टी बेचने से पहले बताया होगा कि…
 16 June 2026
भोपाल। प्रदेश में करीब 10 वर्ष से श्रीराम वन गमन पथ विकसित करने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ मोहन यादव ने इस पर तेजी से…
Advt.