Select Date:

एआर रहमान ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार दिया लाइव परफॉर्मेंस, 'मैं वापस आऊंगा' टीम ने रचा इतिहास

Updated on 08-06-2026 03:13 PM
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी दी।

जॉइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) स्टेडियम में आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान 'जय हो: म्यूजिकल सल्यूट टु द ब्रेव सोल्जर्स' टाइटल के साथ देश के वीर जवानों को संगीत से भरी सलामी दी गई। यह कार्यक्रम भारत-पाकिस्तान सीमा और विभाजन के बैकग्राउंड पर आधारित फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज से पहले आयोजित किया गया। इस फिल्म के लिए संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

इवेंट की शुरुआत भावपूर्ण धुन 'चंदा सूरज लाखों तारे' से

एआर रहमान ने हजारों दर्शकों की मौजूदगी में इस खूबसूरत म्यूजिकल इवेंट की शुरुआत भावपूर्ण धुन 'चंदा सूरज लाखों तारे' से की। इसके बाद कार्यक्रम 'मैं वापस आऊंगा' के गाने परफॉर्म किए गए।

स्टेडियम जयकारों और गौरव की भावना से गूंज उठा

फेमस बीटिंग रीट्रीट समारोह के दौरान इस कार्यक्रम में हजारों दर्शक देशभक्ति, कृतज्ञता और राष्ट्रवाद की भावना का जश्न मनाने के लिए जेसीपी स्टेडियम में जमा हुए। इस मौके पर पूरा माहौल उत्साह से भरा था। इस म्यूजिकल शाम में स्टेडियम जयकारों और गौरव की गहरी भावना से गूंज उठा और इतिहास रच दिया।

फिल्म में विभाजन से पहले भारत के एक युवा की भूमिका निभा रहे वेदांग रैना

फिल्म के गीत 'मस्कारा' को नीलांजना घोष और वेदांग रैना ने प्रस्तुत किया। वेदांग रैना इस फिल्म में विभाजन से पहले भारत के एक युवा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके बाद सिंगर मोहित चौहान ने पूजा तिवारी और नरगिस के साथ मिलकर 'इश्क मस्ताना' गीत पेश किया। कार्यक्रम का समापन रहमान के प्रसिद्ध देशभक्ति गीत 'मां तुझे सलाम' के साथ हुआ। फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

'हमारे वीर जवानों, बीएसएफ और भारतीय सेना के प्रति सम्मान'

बताया जाता है कि इस मौके पर इम्तियाज अली ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और कहा, 'यह एक बेहद अनोखा आयोजन है। यह प्रस्तुति राष्ट्र भावना, सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों, बीएसएफ और भारतीय सेना के प्रति सम्मान और उस एकजुटता और प्रेम की भावना को समर्पित है जो हम सभी को एक साथ बांधती है। इस मंडली का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, और यह जादुई है कि यह आयोजन मैं वापस आऊंगा फिल्म की रिलीज के करीब हो रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.