Select Date:

अमृत भारत योजना: सांची, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी स्टेशन आज से हाईटेक; पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Updated on 17-07-2026 12:04 PM

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना से पुनर्विकसित सांची, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण शुक्रवार को होगा।

पर्यटन का मिलेगा बढ़ावा

रेलवे का दावा है कि इन स्टेशनों के विकसित होने से यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन व स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु फिल्म का प्रदर्शन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 3:40 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन आधुनिक स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

छात्र और यात्री होंगे कार्यक्रम में शामिल


इससे पहले दोपहर 2 बजे से चारों स्टेशनों पर आयोजित समारोह में सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, नागरिक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में यात्री शामिल होंगे। पुनर्विकसित स्टेशनों को आधुनिक वास्तुशिल्प, अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं, दिव्यांगजन अनुकूल अधोसंरचना और बेहतर यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.