Select Date:

अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

Updated on 18-05-2026 05:11 PM

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले एक हजार से अधिक अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे । 

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि बस्तर की धरती पर शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित करने में हमारे जवानों का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर में स्थायी शांति स्थापित करने, विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और माओवाद के समूल उन्मूलन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस दौरान अमित शाह ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवान कालेन्द्र प्रसाद नायक एवं पवन कुमार मंडावी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया, ढांढस बंधाया तथा सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने सुरक्षाबलों के जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साहस एवं समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2026
जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशानुसार और खनि अधिकारी  शिखर चेरपा के मार्गदर्शन…
 18 May 2026
जशपुरनगर। ग्राम पंचायत सेंदरीमुंडा के वार्ड क्रमांक 7 बैशाखूपारा में वर्षों से बनी हुई पेयजल समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। गर्मी के मौसम में वार्डवासियों को अब स्वच्छ…
 18 May 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत जशपुर नगर के भागलपुर निवासी  मनोज कुमार रजक को बिजली बिल में बहुत राहत दी…
 18 May 2026
रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने सोमवार को रायपुर में डायल 112 सेवा के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था…
 18 May 2026
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की पहली एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन…
 18 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लूट का शिकार हो गए। मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार…
 18 May 2026
​भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का 17 मई की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में…
 18 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का…
 18 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान…
Advt.