Select Date:

कृषि विभाग की पहल : किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह

Updated on 30-04-2026 12:35 PM

सूरजपुर, आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी उर्वरक संग्रहण केन्द्रों एवं सेवा सहकारी समितियों में फ्लैक्स, पोस्टर तथा मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

कृषि विभाग ने बताया कि खरीफ फसलों में सामान्यतः किसान यूरिया, डीएपी एवं पोटाश का अधिक उपयोग करते हैं, लेकिन केवल एक या दो उर्वरकों पर निर्भर रहने से भूमि की उर्वरकता प्रभावित होती है। इसलिए भूमि की उत्पादक क्षमता बनाए रखने, फसल उत्पादन बढ़ाने तथा खेती की लागत कम करने के लिए संतुलित उर्वरकों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

विभाग द्वारा किसानों को डीएपी के वैकल्पिक उर्वरकों एवं अन्य रासायनिक खाद समूहों के समुचित उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपनी फसलों की आवश्यकता के अनुसार उचित पोषण प्रबंधन कर सकें।

उप संचालक कृषि संपदा पैकरा ने किसान भाईयों से अपील की है कि वे वैज्ञानिक पद्धति से संतुलित उर्वरकों का उपयोग करें, जिससे बेहतर उत्पादन के साथ-साथ भूमि की सेहत भी सुरक्षित रह सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
 01 May 2026
दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
Advt.