ऋषभ और कुलदीप के बाद हार्दिक पांड्या के ट्रेड होने की बारी? 2 चैंपियन टीमों में लगी है रेस
Updated on
24-06-2026 12:40 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो चुकी है। तो वहीं कुलदीप यादव लकनऊ सुपर जाएंट्से के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अगले सीजन से पहले इसे ट्रेड के सिलसिले की शुरुआत माना जा रहा है। क्योंकि अभी बहुत से खिलाड़ियों की टीमें बदलना शेष हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में हार्दिक पांड्या का नाम है। रिपोर्ट्स के अनुसार 2 टीमें उन्हें अपने खेमे में शामिल करने की रेस में लगी हुई हैं।
इन 2 टीमों में शामिल हो सकते हैं हार्दिक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2027 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स हार्दिक पांड्या को अपने खेमें में शामिल करने के जतन कर सकती हैं। अजिक्य रहाणे के अगले साल के लिए केकेआर में रहने के चांस बेहद कम है। ऐसे में पांड्या के आने से उनकी इस सबसे बड़ी समस्या का हल निकल आएगा। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक हार्दिक को जोड़ने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक रूप में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
केकेआर में जाने के ज्यादा चांस
हार्दिक पांड्या के शाहरुख खान के स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स में जाने का आसार ज्यादा नजर आते हैं। यह एक कैश डील हो सकती है। क्योंकि केकेआर की ओर से रिंकू सिंह का प्रदर्शन औसत रहा है। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी का ट्रेड हार्दिक से नहीं किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि केकेआर और एमआई के मैनेजमेंट के बीच इसको लेकर कई राउंड की बातचीत भी हो चुकी है।
मुंबई में आने से बिगड़े हार्दिक के दिन
गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 में चैंपियन और साल 2023 में फाइनल खिलाने के बाद हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में दोबारा वापसी हुई थी। रोहित शर्मा को हटाकर सीधे उन्हें कप्तान भी बना दिया गया। लेकिन जब से हार्दिक एमआई में आए हैं टीम का कुछ खास भला नहीं हुआ। पांड्या की कप्तानी में 39 मुकाबले खेलकर सिर्फ 15 में जीत मिली और 24 में हार का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के आधार पर उनकी एमआई से विदाई तय मानी जा सकती है।
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…