एक्टर सेहबान अजीम को दिल्ली पुलिस ने डंडों से पीटा, CJP Protest की आपबीती- बीच में घेरकर लाठियां मारीं
Updated on
22-07-2026 02:54 PM
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां छात्रों के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें पीटा। एक्टर ने यह खुलासा एक इंटरव्यू में किया है और पूरी आपबीती सुनाई है। हाल ही CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का जहां कई फिल्म और टीवी स्टार्स ने खुलकर विरोध किया, वहीं सेहबान अजीम उनके सपोर्ट के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे। साथ में उनकी दो महिला मित्र भी थीं। लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दीं।
अब सेहबान अजीम ने एक इंटरव्यू में पूरी आपबीती सुनाई है और कहा कि उनका हाथ सूजा हुआ है। उन्होंने वहां का मंजर भी बयां किया और दावा किया कि चाहे छात्र हों या फिर महिलाएं या फिर शांतपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोग, हर किसी को एक तरफ से पीटा जा रहा था।
सेहबान अजीम को CJP प्रोटेस्ट में पुलिस ने पीटा
सेहबान अजीम ने 'मिड डे' को दिए इंटरव्यू में बताया, 'यह मंज़र बहुत ही दुखद था। मैं छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गया था और मुंबई से मेरी दो महिला दोस्त भी आई थीं। जब मैं उन्हें लाठीचार्ज से बचा रहा था, तो मुझे लाठियां पड़ गईं। मेरा हाथ सूज गया है। उन्होंने मेरे हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार लाठियां मारीं।'
'हमें बीच में फंसाकर पीटना शुरू कर दिया, सबको पीटे जा रहे थे'
सेहबान के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज करने से पहले पुलिस ने उस इलाके को चारों तरफ से बैरिकेड लगाकर घेर लिया था। वह बोले, 'हम जंतर-मंतर के अंदर भी नहीं पहुंच पाए, जहां असल में प्रदर्शन हो रहा था। पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड लगा दिए थे और हमें बीच में घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं थी कि वो किसे पीट रहे हैं- चाहे छोटे बच्चे हों, महिलाएं हों या कोई और, सबको पीटे जा रहे थे। ऐसा लगा जैसे पूरा लाठीचार्ज जान-बूझकर किया गया हो। वो बस यही चाहते थे कि हम सब वहां से चले जाएं।'
'कुछ बच्चे कई दिनों तक ट्रेन-बस का सफर करके आए, पहनने के लिए जूते तक नहीं'
सेहबान अजीम ने प्रोटेस्ट के बीच कुछ छात्रों से भी बात की, जो संसद मार्च और प्रदर्शन में हिस्सा लेने देश के दूर-दूर के इलाकों से आए थे। उन्होंने उनके स्ट्रगल के बारे में जाना और बोले, 'प्रदर्शन में शामिल होने आए बच्चों के लिए मेरे मन में गहरी सहानुभूति है। कुछ बच्चे तो कई दिनों तक ट्रेन और बस का सफर करके आए थे। उनके पास पहनने के लिए ठीक-ठाक जूते तक नहीं थे। कुछ बच्चे काफी गरीब थे और चप्पलों के अलावा कुछ और नहीं खरीद सकते थे। उनमें से कुछ ने तो प्रदर्शन में शामिल होने और अपनी बात रखने के लिए अपने माता-पिता से भी झगड़ा किया था। इन पुलिसवालों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। उनमें से कई बुरी तरह लहूलुहान थे। ये युवा बच्चे वहीं खड़े रहे और यह सारी बेरहमी और मारपीट सहते रहे।'
सेहबान अजीम आगे बोले, 'इनमें से कई बच्चे आर्थिक रूप से अस्थिर परिवारों से आते हैं। उनके लिए शिक्षा पहले से ही एक विशेषाधिकार है। कई बच्चे अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए कर्ज लेते हैं। ऐसे में, इन घोटालों ने उनके लिए स्थिति और भी मुश्किल बना दी है। शिक्षा एक अधिकार होना चाहिए, न कि कोई दूर का सपना।'
इन टीवी सेलेब्स ने छात्रों का किया सपोर्ट, सरकार पर बरसे
सेहबान के अलावा और जिन टीवी स्टार्स ने छात्रों का सपोर्ट किया और मारपीट के खिलाफ आवाज उठाई, उनमें करण कुंद्रा, विशाल ददलानी, आशा नेगी, किश्वर मर्चेंट और अर्जुन बिजलानी का नाम शामिल है। करण कुंद्रा ने तो यहां तक कहा कि उन घटिया लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए जो राजनीतिक मुद्दे के लिए युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।
सेहबान अजीम का करियर
सेहबान अजीम के करियर की बात करें, तो वह एक पॉपुलर टीवी एक्टर हैं। 'तुझसे है राब्ता' के अलावा उन्होंने 'बेपनाह', 'स्पाई बहू', 'दिल मिल गए', 'थपकी प्यार की', 'अनकही', 'दिल दोस्ती डांस' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे टीवी सीरियलों में काम किया है।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…