Select Date:

भोपाल के बैरसिया हत्याकांड में 'मिस्ट्री वुमन' की एंट्री, मौत से ठीक पहले बाइक पर बैठी दिखी थी, भांजे ने देखा तो मुंह छुपाया

Updated on 17-04-2026 11:29 AM

भोपाल। बैरसिया क्षेत्र में किराना व्यापारी हनीफ की हत्या के मामले में जांच को नया मोड़ मिला है। हत्या से ठीक पहले मृतक के भांजे फैजान ने उसे एक महिला के साथ बाईक पर देखा था। बताया जा रहा है उस महिला से हनीफ की दोस्ती थी। फैजान ने जैसे ही उसे बाईक पर देखा तो हनीफ के होश उड़ गए थे और तुरंत मुंह छुपाकर आगे निकल गया था।

इसके कुछ ही देर बाद पुलिस को हनीफ की हत्या की सूचना मिली थी। मृतक के भांजे फैजान के बयानों के आधार पर पुलिस ने उस महिला मित्र से भी पूछताछ शुरू की है। बैरसिया पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं तीन अन्य टीमें भी आरोपितों की तलाश में जुटी हैं।

डायरी में मिला 50 लाख रुपये का लेनदेन

वहीं घटना के दूसरे दिन गुरुवार को मृतक के भाई ने पुलिस को एक डायरी सौंपी है, जिसमें करीब 50 लाख रुपए के लेनदेन का उल्लेख है। पुलिस ने अपनी जांच के लिए इस डायरी को भी आधार बनाया है।

जानकारी के अनुसार, हनीफ कई लोगों को उधार माल देते थे और घटना के दिन भी वह घर से कुछ रकम लेकर निकले थे। दोपहर करीब एक बजे एक कॉल आने के बाद वह घर से निकले, लेकिन शाम साढ़े चार बजे उनका शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर एक ढाबे के पास मिला।

स्वजनों का आरोप और पुलिस की प्रारंभिक जांच में हनीफ की गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आई है, जबकि स्थानीय डाक्टर ने गोली लगने से इनकार किया है। इसी बात से नाराज स्वजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन को थाने के सामने रोककर प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.