जिसने लॉर्ड्स में लहराया तिरंगा उसी को हटाने की मांग, हरमनप्रीत कौर के खिलाफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बयान
Updated on
21-07-2026 01:22 PM
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। लेकिन अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी डायना एडुल्जी ने कौर को कप्तानी से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि पुरुष टीम की तर्ज पर महिला क्रिकेट में भी अलग-अलग फॉर्मेट के कप्तान नियुक्त किए जाने चाहिए। डायना का मानना है कि कप्तानी से कौर के खेल पर असर पड़ रहा है।
डायना एडुल्जी ने हरमनप्रीत कौर को लेकर दिया बयान
सोमवार को महारानी टी20 लीग के अनावरण समारोह में डायना एडुल्जी ने हरमनप्रीत कौर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हरमनप्रीत को कप्तान के तौर पर मुश्किल हो रही है। उनके खेल पर असर पड़ रहा है, इसलिए उन्हें एक बैटर के तौर पर खुलकर खेलने देना चाहिए। वह पहले एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हुआ करती थीं, लेकिन फिर उन्होंने खुद को सिर्फ बैटिंग तक सीमित कर लिया। हालांकि, अब उनकी बैटिंग पर भी असर पड़ रहा है। मुझे लगता है कि बहुत समय हो गया है। हमें युवा खिलाड़ियों को कप्तानी करने का मौका देना चाहिए।'
अलग फॉर्मेट के लिए हो अलग कोचिंग स्टाफ
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डायना एडुल्जी ने कहा कि पुरुष टीम की तरह महिला टीम में भी स्प्लिट कप्तानी का फॉर्मूला अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं अलग-अलग कप्तानी (स्प्लिट कैप्टेंसी) का सुझाव देती हूं। यहां तक कि तीन अलग-अलग कोच वाला सिस्टम भी हमारे लिए फायदेमंद रहेगा। नए विचार लाना और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना बहुत जरूरी है।'
कैसा है हरमनप्रीत कौर का कप्तानी रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वह भारतीय महिला क्रिकेट में मिताली राज के बाद 200 से ज्यादा मुकाबलों में लीड करने वाली कप्तान हैं। 147 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 89 जीते और 55 हारे, 51 वनडे मैचों में 30 जीत दर्ज की और 19 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं 5 टेस्ट में कप्तानी करते हुए 4 में विजय तिलक लगाया।
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…