जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे धाकड़ गोल स्कोररों में से एक रहे हैं। उन्होंने केवल 13 मैचों में 14 गोल दागे। 1970 वर्ल्ड कप में म्यूलर ने 10 गोल कर गोल्डन बूट अपने नाम किया था। इसके बाद 1974 में चार गोल करते हुए उन्होंने पश्चिम जर्मनी को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।