Select Date:

दतिया के रण में मोर्चा संभालेंगे BJP के 40 धुरंधर, मोहन से लेकर शिवराज और सिंधिया तक का नाम, नरोत्तम 16वें नंबर पर

Updated on 14-07-2026 11:42 AM

भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश के दतिया उप चुनाव में 40 स्टार प्रचारक बनाए हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित टिकट के दावेदार रहे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रचार की कमान सौंपी हैं।

नरोत्तम मिश्रा सूची में 16वें नंबर पर हैं। यह सभी दतिया उप चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को विजय दिलाने के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। इन नेताओं की अलग-अलग तिथियों पर सभाएं भी आयोजित की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखा गया है।

ये नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल

  • 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई सूची सोमवार सुबह सामने आई। इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, सत्यनारायण जटिया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर।
  • संध्या राय, गजेंद्र सिंह पटेल, सुमित्रा वाल्मीकि, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, रणवीर सिंह रावत, शैलेंद्र बरुआ, महेश केवट, शैतान सिंह पाल, डा. अभय यादव, केशव बघेल और महेंद्र सिंह यादव के नाम शामिल है। ग्वालियर चंबल अंचल से एदल सिंह कंषाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर और नारायण सिंह कुशवाहा, राकेश सिंह, अरविंद भदौरिया, लाल सिंह आर्य, भरत सिंह कुशवाहा, रामनिवास रावत भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.